देवास जिले में अब तक 195.11 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

देवास, 02 जुलाई 2021/ जारी मानसून सत्र में दिनांक 02 जूलाई 2021 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 195.11 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 195, टोंकखुर्द में 90, सोनकच्छ में 291, हाटपीपल्या में 246, बागली में 184, उदयनगर में 92, कन्नौद में 273, सतवास में 108 तथा खातेगांव में 277 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जिले में पिछले 24 घंटे में 0.11 मिमी वर्षा दर्ज की गई

     जिले में पिछले 24 घंटों में 0.11 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिसमें कन्नौद 01 मिमी वर्षा दर्ज की गई तथा शेष केंद्रों पर शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई

पिछले साल 353.06 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी

          अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 353.06 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। देवास में 223 मिमी, टोंकखुर्द में 236 मिमी, सोनकच्छ में 536 मिमी, हाटपीपल्या में 413 मिमी, बागली में 361.50 मिमी, उदयनगर में 368, कन्नौद में 257, सतवास में 164 तथा खातेगांव में 619 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay