भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कल देवास में

 -भाजपा कार्यालय पर करेंगे कार्यकर्ताओं से भेंट

– कई परिवारों में शोक व्यक्त करने भी जाएंगे


देवास/ भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कल देवास  में रहेंगे। सिंधिया दोपहर 2.20 पर उज्जैन से सड़क मार्ग से देवास आएंगे। सिंधिया सर्वप्रथम मेनाश्री कॉलोनी में गर्ग परिवार में शोक व्यक्त करने जाएंगे, उसके बाद भाजपा कार्यालय पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओ से भेंट करेंगे, उसके बाद सिविल लाइंस में पुर्व मंत्री श्री दीपक जोशी जी के निवास पर , कर्मचारी कालोनी में आशुतोष कुमार के निवास पर, राधागंज में अनिल साठे जी के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे।  उसके बाद आनंद भुवन पैलेस पर भी मिलने जाएंगे वहाँ से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे

Post Author: Vijendra Upadhyay