आर्ट आँफ लिविंग ने प्रोजेक्ट भारत के तहत किया शंकरगढ़ पहाड़ी पर पौधारोपण


————–—————–
देवास-आर्ट आँफ लिविंग के प्रोजेक्ट भारत के तहत संपूर्ण जिले में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा लिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्यों द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी पर पौधारोपण किया गया।

पौधारोपण के इस कार्यक्रम में आर्ट आँफ लिविंग देवास की जिला समन्वयक सुश्री पुष्पा केवट, वरिष्ठ प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय के साथ प्रदीप सोनी, प्रोजेक्ट भारत के जिला प्रभारी अखिलेश पंचोली, पं.पवन पुरोहित, तहसील प्रभारी मोहन मालवीय , मयंक दुबे,अंकिता, शिखा, राजेंद्र चावड़ा, सुनील सिंह ठाकुर, हैमैन्द्र सिंह चौहान, महेश मालवीय आदि उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay