देवास जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने गूगल लिंक के माध्‍यम से जिले में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति और वैक्‍सीनेशन कार्य की समीक्षा

महिलाओं का अधिक से अधिक वैक्‍सीनेशन किया जाये – प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया

———–

कोरोना की तीसरी लहर को ध्‍यान में रखते हुए सारी तैयारिया समय रहते कर ले पूर्ण

————

जिले की कोरोना प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने जिला प्रशासन द्वारा कोरोना काल में किये गये कार्यो की सराहना

———–

देवास 06 जुलाई 2021/ प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज गूगल लिंक के माध्‍यम से देवास जिले में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति और वैक्‍सीनेशन कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान देवास जिले की कोरोना प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, देवास जिले के प्रभारी प्रमुख सचिव अनुपम राजन भी समीक्षा बैठक में गूगल लिंक के माध्‍यम से शामिल हुए।

समीक्षा बैठक में देवास से कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिंह कवचे, नगर निगम आयुक्‍त विशाल सिंह चौहान, सभी एसडीएम, सभी जनपद पंचायत सीईओ, सीएमएचओ, सभी बीएमओं सहित अन्‍य अधिकारी गूगल लिंक के माध्‍यम से जूडे।

जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने देवास जिले कोविड-19 की दूसरी लहर में किये गये कार्य और वैक्‍सीनेशन कार्य में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के कार्यकर्ता और अन्‍य विभागों की प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं का अधिक से अधिक वैक्‍सीनेशन किया जाये। जिससे बच्‍चों को कोरोना से मुक्‍त रखा जा सके। कोरोना की तीसरी लहर को ध्‍यान में रखते हुए सारी तैयारिया समय रहते पूर्ण कर ले।

देवास जिले की कोरोना प्रभारी तथा प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री  सुश्री उषा ठाकुर ने देवास में कोरोना की दूसरी लहर में कलेक्‍टर शुक्‍ला, जिला प्रशासन, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और कोरोना को नियंत्रण करने में लगे विभागों की सराहना की। उन्‍होंने देवास शहर के सामाजिक संगठनों, व्‍यापारियों, जिले के नागरिकों को सहयोग के लिए धन्‍यवाद दिया।

समीक्षा बैठक कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया को जिले में कोरोना की स्थिति और वैक्‍सीनेशन कार्य की स्थिति से अवगत कराया। उन्‍होंने कोविड-19 की दूसरी लहर में किये गये कार्यो की जानकारी दी। कोविड-19 की दूसरी लहर में जिले में कोविड-19 को कंट्रोल करने के लिए कोविड केयर सेंटर बनाये गये थे। कोविड केयर सेंटरों की लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही थी।

कलेक्‍टर शुक्‍ला ने बताया कि जिला अस्‍पताल में बेडो पर आक्‍सीजन व्‍यवस्‍था और आईसीयू बेड की अतिरिक्‍त व्‍यवस्‍था की गई है। समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले में एक भी एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। जिले में पिछल तीन सप्‍ताह से कोई भी कोरोना केस नहीं आया है। तीसरी लहर की सम्‍भावना को देखते हुए जिले में सारी तैयारियां की जा रही है। जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण और बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिये जिला प्रशासन द्वारा निरतंर प्रयास किये जा रहे हैं। जिले में अभी तक वैक्‍सीन के 4 लाख 97 हजार 448 डोज लगाये गए है। जिले में अब तक 02 लाख 16 हजार 780 सैंपल लिए गए, जिनमें अब तक लैब से 02 लाख 16 हजार 502 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। जिसमें आज दिनांक तक 02 लाख 7 हजार 540 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अभी तक कुल 7723 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 7672 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 99.34 प्रतिशत है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 0.66 प्रतिशत है। समीक्षा बैठक में एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने कोरोना की दूसरी लहर में पुलिस विभाग द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में पुलिस विभाग ने मुस्‍तेदी से कार्य किया। जिले के लगभग सभी पुलिस कर्मियों को वैक्‍सीन लगाई गई है। जिले में कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए पुलिस विभाग निरन्‍तर कार्य कर रहा है।                                                

Post Author: Vijendra Upadhyay