देवास। शंकरगढ़ पहाड़ी पर चल रहे पौधरोपण के अभियान में देवास की कला संस्था अभिरुचि ललित कला अकादमी एवं शोध संस्थान में फाइन आर्ट में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने और शिक्षकों ने भाग लिया। पहाड़ी पर विभिन्न प्रकार के पौधों में अनार, आम,जामुन, खजूर, रामफल, आँवला के फलदार व वट, पीपल तथा अन्य पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर संस्थापक श्रीमती ज्योति पीठवे, प्राचार्य डॉ. सोनाली चौहान, प्रमोद चव्हाण, अमित पीठवे, जयप्रकाश चौहान, जीत चौहान, प्रकाश डामोर, संजय कर्मा,पंकज बाघेला, विकास जाटवा आदि संस्थान के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

