प्रधानमंत्री योजना के मकान एकमुश्त राशि में बेचने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

 – बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए लोगों एवं कांग्रेस जनों ने लिया भाग

देवास / केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चाणक्य पुरी मेंढकी में गरीबों को सस्ते मकान देने के उद्देश्य से नगर निगम के माध्यम से मकान बनाए गए हैं प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रावधान यह है कि गरीब तबके के ऐसे लोग जिनके पास मकान नहीं है जो मकान नहीं खरीद सकते उनहे कम से कम राशि लेकर मकान दिए जाए बाकी की राशि बैंकों से सरकार की गारंटी पर ऋण दिलाया जाए। इसके अंतर्गत देवास नगर निगम के द्वारा 12 सौ से अधिक मकान बनाए गए है  जिसमें से वर्तमान में 500 से अधिक मकान हितग्राहियों ने 25 हजार रुपए जमा कर नगर निगम से लिए हैं । भवन लिए हुए करीब 3 से 4 वर्ष हो चुके हैं लेकिन नगर निगम इन पर ऋण मंजूर नहीं करा पाई इसलिए मकान का आधिपत्य इन उपभोक्ताओं को नहीं मिला।

दूसरी ओर नगर निगम ने जो 216 मकान बचे थे जिन्हें किसी ने भी खरीदा नहीं था उन्हें एक मुस्त राशि एक लाख 96 हजार रुपये लेकर देने की घोषणा कर दी इसके अंतर्गत ऐसे अपात्र लोगों ने भी मकान ले लिए जिनके पास पैसा था उन्होंने नगद रुपए जमा करके गरीबों के मकान खरीद लिए  किसी किसी ने तो दो से चार मकान तक खरीद लिए इसी के विरोध को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने एवं योजना से वंचित लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नगर निगम में नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन कमिश्नर विशाल सिंह को सौंपा।

जिसमें उनसे मांग की के जिन हितग्राहियों ने मकान के 25 हजार रुपए जमा कर दिए हैं उन पर शीघ्र ही ऋण मंजूर करा कर उन्हें मकान का आधिपत्य दिया जाए। वही जिन्होंने एकमुश्त राशि जमा करा कर दो से चार मकान एक ही व्यक्ति ने खरीद लिए हैं उसकी जांच की जाए एकमुश्त राशि से बेचे गए मकानों को निरस्त किया जाए और उन मकानों को गरीबों को ही किस्त के आधार पर दिए जाएं।

इस पर कमिश्नर सिंह ने कहा कि मैं जिन्होंने मकान खरीदे हैं उनकी सूची आपको दे दूंगा जहां तक बाकी बचे हुए भवनों पर  लोन दिलाने का प्रश्न है उस पर हमारी कार्रवाई जारी है हमारा प्रयास होगा कि शीघ्र ही बाकी के मकानों का पर लोन दिला कर आधिपत्य भी जल्दी से जल्दी दे दिया जाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री, विक्रम पटेल, नजर शेख, सुधीर शर्मा, प्रदीप चौधरी, नरेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह मंटू, एजाज शेख,  योगेंद्र भारतीय, राजेश दांगी, अंतर सिंह सोलंकी, मुकेश शर्मा, संतोष मोदी, राधा किशन सोलंकी, दिग्विजय सिंह झाला, निलेश वर्मा,  राजेश जायसवाल, हिम्मत सिंह चावड़ा, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, प्रमोद सुमन, सुजीत सांगते, विश्वजीत सिंह चौहान, प्रतीक शास्त्री, रोहित शर्मा, दीपेश कानूनगो, इम्तियाज़ शेख भल्लू ,रश्मि मिश्रा,उमेश गवली, मयंक जैन, मुन्ना सरकार, बाबूलाल मालवीय,  चिंटू धारू, प्रशान्त ठाकुर, अकरम शेख तृप्ति, जलील कुरेशी, वसीम हुसैन, साहिद ठेकेदार, जयप्रकाश मालवीय, सुनील शुक्ला, कमलेश गुप्ता, हर्ष वीर सूर्यवंशी , विकास बारोट, नीरज पटेल, दिलीप सोलंकी, दुष्यंत पांचाल ,अजय परके, लक्ष्मण दादा, सुनील कप्तान, नारायण दादा, सेशन कल्याण, रितेश सांगते, मिर्जा कादिर बैग, मोहिन खान, आशु दरबार, अनिल शर्मा, जितेंद्र मालवी, दीपक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन पूर्व पार्षद वंदना पांडे ने किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay