अमलतास हॉस्पिटल के चेयरमैन के सहयोग से चमकी 15 वर्षीय ‘‘रोशनी’’ की किस्मत !

  • निःशुल्क ऑपरेशन से ठीक हुआ 15 वर्षीय बालिका का कंधा
  • अमलतास अस्पताल के चैयरमेन ने दिखाई दरियादिली,
  • आयुष्मान न होने के बाद भी बालिका का निःशुल्क ऑपरेशन
  • देवास। बांगर रोड स्थित अमलतास हॉस्पिटल में एक असहाय बालिका का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। दरअसल 15 वर्षीय रोशनी के परिजन उसे 4 जुलाई को कंधे की चोट को लेकर अमलतास अस्पताल ईलाज कराने के लिए लाये थे। परिजनों के अनुसार बालिका के गिरने से उसे कंधे में चोट लग गई थी। एक्सरे करवाने के बाद पता चला कि उक्त चोट गंभीर है जिसे केवल ऑपरेशन द्वारा ही सही किया जा सकता है।
    ऑपरेशन करने के लिए बच्ची के परिजनों के आर्थिक हालात ठीक नही थे और न ही परिजनों के पास कोई आयुष्मान कार्ड उपलब्ध था। जैसे ही परिजनों के आर्थिक हालातों की बात की जानकारी अमलतास हॉस्पिटल के चैयरमेन मंयकराजसिंह भदौरिया को लगी तो उन्होने बच्ची के परिजनों को अस्पताल प्रबंधन की ओर से ही उक्त ऑपरेशन निःशुल्क करने के लिए कहा। आखिर जुलाई को रोशनी का सफल ऑपरेशन 7 जुलाई को अमलतास हॉस्पिटल द्वारा किया गया।
    डॉ. अंकित वर्मा ने बताया कि रोशनी के कंधे पर गंभीर चोट थी इसलिए ऑपरेशन इसका बेहतर विकल्प था। रोशनी के दाएं कंधे का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया । बालिका की स्थिति बेहतर हो जायेगी।
    अमलतास हॉस्पिटल के प्रबंधक विजय जाट ने बताया कि रोशनी पिता जगदीश निवासी भाटखेड़ी के कंधे में गंभीर चोट आई थी जिसका ऑपरेशन द्वारा ईलाज किया जाना था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने तथा परिवार के पास आयुष्मान कार्ड न होने के चलते रोशनी के ऑपरेशन के लिए अमलतास हॉस्पिटल के चैयरमेन मंयकराजसिंह भदौरिया द्वारा उक्त ऑपरेशन निःशुल्क करने के लिए निर्देशित किया गया था जिसके बाद 7 जुलाई को रोशनी के कंधे का सफल ऑपरेशन किया गया। फिलहान रोशनी का स्वास्थ्य ठीक होने के चलते अस्पताल से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। ऑपरेशन की मदद के लिए रोशनी के परिवारजनों ने अमलतास अस्पताल के चैयरमेन, प्रबंधन और डॉक्टर को धन्यवाद दिया है।

Post Author: Vijendra Upadhyay