जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं मे 11 जुलाई से 11 अगस्त तक मनाया जावेगा जनसंख्या स्थिरता माह
देवास 11 जुलाई 2021/ जिले में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया गया। प्रतिवर्ष 11 जुलाई को पूरे विश्व में ‘‘ विश्व जनसंख्या दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है। जिले में 11 जुलाई से 11 अगस्त तक जनसंख्या स्थिरता माह के अंतर्गत परिवार कल्याण कार्यक्रम की गतिविधियां संचालित कि जावेगी। इसका उद्देश्य जनसंख्या के मुद्दे पर जन-समुदाय को जागरूक करना है। इस वर्ष का विश्व जनसंख्या दिवस का विषय ‘‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’’ है। ,जनसंख्या स्थिरता माह के तहत जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए परिवार नियोजन की सेवाएं दी जायेगी। शिविर में हितग्राही अपना नसबंदी कराये। आयोजन में कोविड उपयुक्त व्यवहार तथा प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस पर के अवसर पर‘ जिले की स्वास्थ संस्थाओं में आरोग्यम उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर शुभारंभ ,कार्यशाला एवं जागरूकता गतिविधि सम्पन्न की गयी। हेल्थ एण्ड वैलनेस सेण्टर पर उन महिलाओ/पुरुषों को आमंत्रित किया गया जो लक्षित आयुवर्ग में तथा जिनके परिवार में नवजात शिशु अथवा 2 वर्ष तक की उम्र के बच्चे हैं उन्हें परिवार नियोजन के साधनों के बारे में बताया गया। परिवार को छोटा रखने के लाभों के बारे में चर्चा की गयी। महिलाओं तथा पुरुषों को इस विषय पर अपने विचार रखने/बातचीत करने के लिये प्रोत्साहित करते हुए ,परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों को प्रदर्षित किया एवम उपयोग के बारे में समझाइश दी गयीं। जिन परिवारों ने छोटे परिवार का विकल्प चुना है उन्हें सम्मानित कर एवं उनसे छोटे परिवार के लाभ के बारे में अपने अनुभव साझा किया गया।
परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जनसंख्या स्थिरता माह का आयोजन में इस वर्ष का नारा ‘‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी है। जनसंख्या स्थिरता माह में परिवार नियोजन के लिये लक्ष्य के अनुरूप एल.टी.टी. एवं एन.एस.व्ही टी.टी नसबंदी ऑपरेशन किये जायेगे । जनसंख्या स्थिरता माह को सफल बनाने के लिये ए.एन.एम. आशा एवं अन्य मैदानी कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर जाकर लक्ष्य दंपत्ति से संपर्क स्थापित कर उन्हें परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधन अपनाने के लिये प्रेरित करेंगे । साथ ही हितग्राहियों को चिन्हित कर परिवार नियोजन की सेवायें प्रदान की जायेगी।

