-हिन्दू कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण एवं दोषियों पर कार्यवाही को लेकर की भेंट
देवास। हिन्दू जागरण मंच, मालवा प्रांत के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल पंहुचकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बाग, जिला धार में घटित हिंदू समाज विरोधी घटना व लैंड जिहाद के बारे में ज्ञापन देकर अवगत कराया। हिन्दू जागरण मंच के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से गृहमंत्री मिश्रा का अवगत कराया कि धार पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारियों ने द्वेषपूर्ण तरीके से, अपनी हठधर्मिता अपनाते हुए हिन्दू जागरण मंच के ही 9 दायित्वान कार्यकतार्ओं पर झूठी कायमी करते हुए उन्हें झूठे केस में उलझा कर जेल पहुंचा दिया एवं दोषी मुस्लिम पक्ष को अभयदान दे दिया।
मंच ने गृहमंत्री जी को यह भी बताया की किस तरह से पूरे प्रांत व प्रदेश में विधर्मियो द्वारा लैंड जिहाद व लव जिहाद का सुनियोजित मकडज़ाल फैलाया जा रहा है, आगे कितनी बड़ी घटनाएं जिहादी मुस्लिमों द्वारा घटित हो सकती है। इन सब आशंकाओ एवं हिन्दू समाज की सुरक्षा के प्रति अपनी चिंताओं से आगाह करवाया गया। गृह मंत्री मिश्रा ने बड़ी गंभीरता से पूरे मुद्दे को समझ कर हिन्दू जागरण मंच मालवा प्रांत के द्वारा हिन्दू समाज के हित में किए जा रहे समस्त कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और वादा किया की धार जिले में जो लैंड जिहाद व मुस्लिमो द्वारा पुलिस व हिन्दू समाज पर पत्थरबाजी की जो बड़ी घटना घटी थी, उसकी जल्द से जल्द उच्च स्तरीय जांच करवा कर दोषी पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारियों पर दंडात्मक कार्यवाही करेंगे, जो इस घटना में वास्तविक दोषी पक्ष है उन सबकी गिरफ्तारी एवं कठोर सजा सुनिश्चित करेंगे।
गृहमंत्री ने हिन्दू जागरण मंच को यह आश्वस्त किया कि पूरे मध्यप्रदेश सरकार यह ध्यान रखेगी की आगे से धार जिला जैसी हिन्दू समाज विरोधी घटनाओं की पुनरावृत्ति पूरे प्रदेश में कही नही होगी। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री (मध्यप्रदेश), मनीष उपाध्याय, राजेश भार्गव-प्रांत संघठन मंत्री (मालवा प्रांत), आशीष बसु – मालवा प्रांत अध्यक्ष, संतोष जी पाटीदार – प्रांत कोषाध्यक्ष, तरुण जी पगारे – प्रांत सह विधि प्रमुख, रविन्द्र सोनी – कुक्षी जिला मंत्री उपस्थित थे। यह जानकारी मंच प्रांत प्रचार प्रमुख पंडित राजपाल जोशी ने दी।

