देवास जिला चिकित्‍सालय का तेजी से किया जा रहा है कायाकल्प

जिला चिकित्सालय मे बन रहा हर्बल गार्डन औषधि वाले पौधे लगाये जायेंगे

………………..

वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय परिसर मे किया पौधारोपण

—-———–

     देवास, 13 जुलाई  2021/ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में देवास जिला चिकित्सालय के कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है। जिसमे कायाकल्प अभियान के समस्त बिंदुओं की कार्ययोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में पूरे जिला चिकित्सालय का स्‍वरूप बदला हुआ नजर आयेगा। इसी के तहत स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय परिसर में चिकित्सको एवं स्टाफॅ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से देवास जिला चिकित्सालय का कायाकल्प तीव्र गति से चल रहा है। जिला चिकित्सालय परिसर में आने वाले मरीजो और अटेन्डरों के बैठने के लिए सुन्दर गार्डन का बनाया जा रहा है, कायाकल्प के अंतर्गत जिला अस्पताल मे हर्बल गार्डन भी बनाया जा रहा है। हर्बल गार्डन में औषधी वाले पौधे लगाये जायेंगें। इस प्रकार आम जन को भी जानकारी होगी की जो मेडिसीन बनायी जा रही उनमे इन पौधो का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। जिला चिकित्सालय मे ड्रेनेज लाईन को भी ठीक किया गया है। जिससे परिसर मे गंदगी नही होगी। अस्पताल के अन्दर के विभिन्न वार्ड में इमरजेंसी, ओपीडी क्षेत्र, स्त्री रोग विभाग सहित अन्य वार्ड का कायाकल्प चल रहा है। साथ ही परिसर को भी सुव्‍यवस्थित एवं सुन्दर बनाया जा रहा है।

जिला चिकित्‍सालय के कायाकल्‍प के लिए कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी प्रदीप सोनी, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिंह, आरएमओ डॉ एम. एस. गोसर, अस्पताल प्रबंधक धर्मेंद्र जाट, स्वास्थ्य विभाग की टीम, नगर निगम के टीम लगातार कार्य कर रही हैं।

Post Author: Vijendra Upadhyay