पूछता है देवास – कोवैक्सीन के टीके कब आएंगे देवास?

देवास/ देवास में टीकाकरण अभियान बड़ी जोरों पर है अभी तक देवास प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण को लेकर बड़ा प्रभावशाली रहा है। यही नहीं यहां के लोग भी टिके को लेकर जागरूक है। देवास में जब भी टीकाकरण होता है हर सेंटरों पर लोगो की भीड़ रहती हैं। जहां पर लोगो का उत्साह देखने को बनता है।
वर्तमान में देवास में टीके कोविशील्ड ही अधिक आ रहे हैं लेकिन कोवैक्सीन के टीके की कमी आ रही है। कुछ लोगो ने कोवैक्सीन का पहला डोज लगवाया है, उनके 42 दिन पुरे होने वाले है। ऐसे में अगर कोवैक्सीन देवास में नहीं आता हैं दूसरा डोज लगाने वाले व्यक्तियों का क्या होगा?

इस विषय में हमारी चर्चा देवास के मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी एमपी शर्मा से हुई उन्होंने जानकारी दी कि कोवैक्सीन जिन्हें 42 दिन में नहीं लग पाए है उन्हें अगले 60 दिन के अंदर लग जाएंगे। टिको का आना पोर्टल अनुसार ही होता है वहीं से तय होता हे की किस जिले में कितने टीके और कौन से टीके पहुंचाना है। अभी कोविशील्ड ही आ पा रहा है इसलिए हम हर सेंटर पर उसका पहला और दूसरा डोज लगवा रहे है, जहां तक कोवैक्सीन का सवाल है वह भी जल्द आएंगे और जिनके भी दूसरे डोज बचे हे उन्हें 60 दिन के अंदर लग जायेगे।

Post Author: Vijendra Upadhyay