- हिंदू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाने के आरोप
देवास। देवास में आज दो अलग-अलग मामले आये है, जिसमें हिंदू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाने के आरोप लगे है। एक मामला औद्योगिक क्षेत्र का है, जिसमें एक युवती घर से लापता है। इस मामले में युवती के परिजनों ने अंसार निवासी चन्द्रवतीगंज जिला उज्जैन नामक युवक पर शंका जाहिर करते हुए उसके खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण ले जाने का प्रकरण दर्ज कराया है। वहीं दूसरा मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज किया गया है, जिसमें आवेश पठान निवासी इंदौर नामक युवक पर राम नगर में रहने वाली एक हिंदू युवती ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि आवेश पठान ने हिंदू लड़की से ही विवाह किया है और पिछले कई दिनों से राम नगर में रहने वाली एक युवती को परेशान कर रहा था और आए दिन छेड़छाड़ करता था। इसी से परेशान होकर युवती ने आवेश के खिलाफ सिविल लाइन थाने में छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

