देवास 23 जुलाई 2021/ नाबार्ड के अध्यक्ष डॉ. जी.आर. चिंतला शुक्रवार को देवास भ्रमण पर थे। उन्होंने ने अवन्ती मेगा फूड पार्क मे उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने नाबार्ड अध्यक्ष डॉ. चिंतला से मुलाकात की और जिले के ग्रामीण विकास के लिए चिन्हित एक जिला एक उत्पाद (आलू प्रशंस्करण) एवं जनजातीय विकास के संबंध में तथा अवन्ती मेगा फूड पार्क को जिले के लिए और अधिक प्रासंगिक बनाने के संबंध में चर्चा की।
डॉ. चिंतला ने महिलाओं के को-आपरेटिव द्वारा संचालित एक रूरल मार्ट का उदघाटन भी किया। यह को-आपरेटिव नाबार्ड की सहयोगी संस्था एसएनएस फाउण्डेशन द्वारा बनाई गई है।
मध्य प्रदेश की मुख्य महाप्रबंधक सुश्री टी.एस. राजी गेन एवं नेबकिसान की प्रबंध निदेशिका सुश्री सुशीला चिंतला ने भी नाबार्ड अध्यक्ष डॉ. चिंतला के साथ परियोजनाओं का जायजा लिया।

