देवास जिले मे 8 स्वास्थ्य संस्थाओ में प्रथम दिवस 107 गर्भवती महिलाओं ने कोविड-19 का टीका लगवाया

बीमा अस्पताल देवास में गर्भवती महिलाओं में गिरजा पटेल ने लगवाया कोविड-19 का पहला टीका, मां एवं बच्चे की सुरक्षा के लिए दिया संदेश
……….

           

 देवास 23 जुलाई 2021/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में गर्भवती महिलाओं का कोविड-19 टीकाकरण 23 जुलाई 2021 से प्रदेश सहित देवास जिले में भी प्रारम्भ हुआ। जिले की 8 संस्थाओं में जिसमें जिला चिकित्सालय देवास, ए.एन.सी क्लीनिक बीमा अस्पताल, देवास सहित सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक विशेषज्ञ एवं खंड चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 का टीका लगाया गया। जिले मे गर्भवती महिलाओं को आनसाईड रजिस्ट्रेशन के माध्यम से टीके लगाये। प्रथम दिवस 107 गर्भवती महिलाओं ने कोविड-19 का टीका लगवाया। बीमा अस्पताल में सर्वप्रथम देवास जिले के ग्राम टिगरिया साँचा निवासी  श्रीमती गिरजा पटेल ने गर्भवती महिलाओं में कोविड-19 का टीका लगवाया सर्वप्रथम उनकी जांच की गई तत्पश्चात टीका लगाने के पश्चात आधा घंटा ऑब्जरवेशन में रहे, वह पूर्णता सुरक्षित है उन्होंने सभी को संदेश दिया है कि अपने और अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी गर्भवती महिलाएं शासन की योजना अनुसार टीकाकरण अवश्य करवाएं टीकाकरण केंद्रों पर अपना आधार कार्ड, माबाईल नम्बर और टीकाकरण कार्ड अवश्य साथ लेकर जावे।

         टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित शहरी टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ सुनील तिवारी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं में कोविड संक्रमण की संभावनाएं आम नागरिकों की तरह ही होती है परन्तु इनमें संक्रमण होने के पश्चात गंभीर जटिलताओं जैसे एक्लेम्पिशया एवं मृत्यु की संभावनाएं अधिक होती है। विशेषकर जिन महिलाओं में कोमॉर्बेडीटी जैसे 35 वर्ष से अधिक आयु, उच्च बी.एम.आई.,डायबिटिज, उच्च रक्तचाप, आर्गन ट्रांसप्लांट, सी.ओ.पी.डी., अस्थमा, सिकल सेल डिजीज, हार्ड डिजीज, डायलिसिस या किडनी संबंधी रोग तथा जिन महिलाओं मे मीनोसेपरेसिव थैरेपी चल रही हो उनमें खतरे की संभावनाएं अत्यधिक रहती है। कोविड संक्रमित गर्भवती महिला में प्रीटर्म बर्थ, आई.यु.जी.आर. तथा नवजात शिशु के मृत्यु की संभावनाएं भी अधिक होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार गर्भावस्था में कोविड-19 टीकाकरण के लाभ अधिक होने के कारण गर्भवती महिलाओं में टीकाकरण की अनुशंसा की गई है। एवं शासन द्वारा समस्त गर्भवती माताओं का टीकाकरण प्रारंभ किया गया।

      जिला चिकित्सालय स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा राणा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी समय लगाया जा सकता है। गर्भवती महिलाओं के कोविड-19 टीकाकरण ऑन साईट पंजीयन के माध्यम से किया जायेगा। गर्भवती महिलाओं का कोविङ-19 टीकाकरण, नियमित टीकाकरण दिवसों (मंगलवार एवं शुक्रवार) को शासकीय स्वास्थ्य संस्था पर संचालित ए.एन.सी. क्लीनिक में किया जाएगा।          

जिला चिकित्सालय देवास में रोशनी क्लीनिक में नोडल अधिकारी डॉ सपना राजा को बनाया गया है शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में अन्य दिवस में आने वाली गर्भवती महिलाओं का भी कोविड-19 टीकाकरण किया जायेगा। जिन महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कोविड-19 का संक्रमण हो चुका है उनका प्रसव के तुरन्त बाद कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। किसी गर्भवती महिला को यदि इंजेक्शन, भोज्य पदार्थों अथवा फार्मास्युटिकल प्रोडक्टस से एलर्जी का इतिहास हो तो उन महिलाओं को वैक्सीन नही लगाई जाएगी। टीकाकरण के पश्चात कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करे, कोविङ-19 टीकाकरण के पश्चात भी गर्भवती महिलाओं को सोशल डिस्टेंसिंग, डबल मास्क लगाना, हाथ धोना, भीडभाड वाले इलाके में न जाये आदि का पालन किया जाए।                         

Post Author: Vijendra Upadhyay