इटावा में मिट्टी के श्री गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यक्रम में पत्रकारों ने दिया अपना योगदान


देवास। उज्जैन रोड इटावा में जेम्स एकेडमी में चल रहे मिट्टी के श्री गणेश की प्रतिमा निर्माण कार्यक्रम में देवास के पत्रकारो ने पहुंचकर गणपति की प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण लेकर हाथों-हाथ गणेश जी की प्रतिमाओं का निर्माण भी किया । पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सिकरवार, प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौर द्वारा मेरे गणेश मिट्टी के गणेश कार्यक्रम संबंधित समस्त जानकारी ली गई। प्रेस क्लब उपाध्यक्ष अतुल बागलीकर, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, एवं वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ शुक्ला, विजेंद्र उपाध्याय, अरुण परमार द्वारा मिट्टी के गणेश कार्यक्रम को सराहा गया एवं कार्यक्रम के सफल होने हेतु शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम के संयोजक आदित्य दुबे ने बताया कि श्रावण मास में सभी घरों में हरिद्वार के अर्ध कुंभ से लाया गया शुद्ध एवं पवित्र गंगाजल वितरित किया जाएगा साथ ही हरिद्वार के कई पवित्र मंदिरों का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। मुख्य रूप से प्रत्येक घर के लिए एक रुद्राक्ष भी हरिद्वार से लाया गया है जोकि गंगाजल के साथ सावन मास में इटावा नगर के सभी वासियों को भेंट किया जाएगा। जिसके पश्चात कार्यशाला में तैयार की जा रही गणेश जी की प्रतिमा भी इटावा नगर के प्रत्येक रहवासी एवं देवास के वरिष्ठ जनों तक पहुंचाई जाएगी। जिससे कि इस वर्ष मिट्टी के गणेश की स्थापना कर पर्यावरण हित मे देवास नगर वासियों की महत्वपूर्ण भूमिका बने। कार्यक्रम समाप्ति पर ऋचा दुबे ने उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार मानते हुए कहा कि आपके सभी के आगमन से कार्यक्रम को मजबूती प्राप्त हुई है एवं सेवा देने वाले समस्त साथियों का उत्साहवर्धन हुआ है।

Post Author: Vijendra Upadhyay