- माता वैष्णोदेवी से शुरू की यात्रा, कन्याकुमारी तक करेंगे भ्रमण
देवास/ आज के बदलते परिवेश में युवा मौज मस्ती और अपनी जिंदगी को कुछ अलग ढंग से जीते है लेकिन हम बात करते है एक ऐसे युवा की जो इन सभी बातो में अपवाद है। हम बात कर रहे है पंजाब के 23 वर्षीय इंजीनियर छात्र अरुण गर्ग की जो अपने संकल्प से भारत को जानने के उद्देश्य से पैदल यात्रा पर निकल पड़ा है।
उनका कहना है की लोग कहते है की जमाना खराब है लेकिन मुझे ऐसा कही नहीं लगा। मैं जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश होते हुए में मध्यप्रेदश आया हूँ। जहां भी गया वहां मुझे अच्छे लोग ही मिले, मेने हर जगह की संस्कृति, खान पान और भाषा बोली को समझा है।
देश की संस्क्रति व सभ्यता जानने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक कि पैदल यात्रा पर निकले युवा इंजीनियर अरुण गर्ग आज देवास पहुचे। उनका स्थानीय गुरुद्वारे में स्वागत किया गया । आज रात गुरुद्वारे में विश्राम करने के बाद कल सुबह इंदोर के लिए रवाना होंगे।

