- अध्यक्ष मनोज जोशी एवं हेमेन्द्र निगम सचिव निर्वाचित
देवास जिला स्काउट एवं गाईड की जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन शा. नूतन उ.मा. वि. में देवास जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच.एल. खुशाल के मार्गदर्शन में एवं जिला मुख्य आयुक्त विष्णुप्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। अध्यक्ष मनोज जोशी, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, मनोहरसिंह सेंधव, नरेंद्र जोशी, शीला मेरावी, संगीता वॉटसन, पुष्पा भारती, सचिव हेमेन्द्र निगम, कोषाध्यक्ष मेहरबानसिंह पारसनिया,स्काउटर प्रतिनिधि मनोज उपाध्याय, संजय पटेल, गाईडर प्रतिनिधि गायत्री मोरी, किरण राठौर, साधारण सदस्य दीपचंद सोनी, आजीवन सदस्य सुभाष तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
अपने उदबोधन में श्री वर्मा ने बताया कि स्काउट एवं गाईड की नवीन परिषद को मेरी ओर से शुभकामनाऐ एवं अपेक्षा है कि नव निर्वाचित पदाधिकारी निष्ठा तथा समर्पण भाव से संघ की गतिविधियों को संचालित करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे, हम सब मिलकर स्काउटिंग को प्रदेश एवं देश में देवास जिले को एक विशेष स्थान पर पहुचाने में अपना योगदान देंगे। हमारा ध्येय मंत्र सेवा है, अतः समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन स्काउटटिंग के माध्यम से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगें ऐसा आप सभी से आग्रह है। इस अवसर पर पूर्व सचिव बद्रीलाल मालवीय एवं प्रशिक्षण आयुक्त रामचन्द्र सोलंकी उपस्थित रहे। निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी हरिसिंह भारती द्वारा सम्पन्न की गई।

