श्री चित्रगुप्त चौराहा पर हुआ दवात कलम पुस्तक का उद्घाटन


देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवास के नेतृत्व में प्रदेश के  चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं कायस्थ रत्न विश्वास सांरग , विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार , पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ,कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, भोपाल से संयुक्त महामंत्री अजय श्रीवास्तव, भोपाल से प्रदेश महामंत्री रत्नेश श्रीवास्तव, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, महिला प्रदेश अध्यक्ष विना सक्सेना के आतिथ्य देवास में श्री चित्रगुप्त चौराहे पर निर्मित दवात कलम पुस्तक का लोकार्पण किया गया।  

इस अवसर पर विश्वास सारंग ने कायस्थ महासभा के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं सभी को रचनात्मक कार्य करने की प्रेरणा दी । देवास विधायक श्रीमंत पवार द्वारा कायस्थ समाज की काफी प्रशंसा की गई और हमेशा मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर देवास कायस्थ समाज के समाजसेवी स्वाति बाल कृष्ण श्रीवास्तव, प्रकाशचंद एवं उद्योगपति चंद्र मोहन श्रीवास्तव का सम्मान भी किया गया। सभी वरिष्ठ जन एवं कायस्थ परिवार  कार्यकर्ता  उपस्थित रहे। पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय प्रवीण श्रीवास्तव एवं स्वर्गीय आशुतोष कुमार को याद किया गया उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संचालन प्रदीप खरे  ने किया । स्वागत जिला अध्यक्ष अशोक निगम एवं शहर अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, महू, पीथमपुर, आष्टा, सोनकच्छ, बागली, खातेगांव सभी जगह से कायस्थ परिवार सम्मिलित हुए। देवास से पीडी सक्सेना, हेमेंद्र निगम, शैलेश कानूनगो, अनिल श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, जितेंद्र दीपक श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, निमेष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, राजेश खरे, विपिन सक्सेना, विशाल सक्सेना, शुभम खरे, अजय श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष सीता श्रीवास्तव, शशि खरे, तशमी श्रीवास्तव, स्वाति श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, स्वाति श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, मंजू सक्सेना, नीलू सक्सेना, नीति श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, वेदिका श्रीवास्तव, हर्षिता श्रीवास्तव आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सह भोज के साथ संपन्न हुआ। सभी बच्चों ने खुशी-खुशी कार्यक्रम का आनंद लिया। अंत में आभार शहर अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay