देवास। शीलनाथ धूनी संस्थान परिसर में आए दिन आवारा गिर्दी, जुआ, सट्टा खेलने वाले और संदिग्ध लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। रोकटोक करने पर वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। कई बार संस्थान में लोहा-लंगर व अन्य वस्तुओं की चोरी हो चुकी है। ऐसी स्थिति में परिसर की सुरक्षा पाबंद किए जाने की मांग जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से की है। विगत दिवस परिसर से बाहर एक अप्रिय घटना नाबालिक बच्ची के साथ हो चुकी है। भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो, इसलिए उक्त गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु पुलिस व्यवस्था व प्रशासनिक कार्यवाही की जाने की मांग संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी व कलेक्टर से ज्ञापन सौंपकर की है। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला, सदस्य भगवान सिंह चावड़ा, महेंद्र सिंह परिहार, महेंद्र राजेन्द्रदास, राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव एवं प्रबंधक सुरेश गोखले उपस्थित थे।
Related Posts '
29 APR
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार तीन...
28 APR
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प; युवाओं ने ली सेवा की शपथ
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र...
28 APR
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना दिवस
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना...
27 APR
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान ठहराने पर कार्रवाई
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान...
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...

