देवास, 01 अक्टूबर 2021/ देवास में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्धाश्रम ‘‘बसेरा‘‘ में वद्धजनों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वद्धजनों के प्रति सहयोग एवं सम्मान की भावना को बढावा देकर उनके मागदर्शन एवं अनुभवो का लाभ लेना था। कार्यक्रम में निवासी कालुखेडी देवास श्रीमती धापु बाई उम्र 103 वर्ष तथा देवास श्री सकुर खान उम्र 100 वर्ष को शतायु पूर्ण करने पर, उनको शतायु सम्मान अन्तर्गत 1 हजार रूपये नगद तथा शाल/श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही वृद्धाश्रम बसेरा देवास में निवासरत समस्त वृद्वजनों को शाल/श्रीफल से सम्मानित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर जिला चिकित्सालय देवास द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वृद्धाश्रम बसेरा में शतरंज, कैरम बोर्ड, भजन आदि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगीताओं का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती निहारीका सिंह, श्रीमती सोनल पटेल, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग आर.के.जोशी, प्रबंधक वृद्धाश्रम दिनेश चौधरी, समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी राघवेन्द्र सेन, डॉ.एम.एस.गोसर, डॉ. रूद्र गुप्ता, फिज्योथेरेपिस्ट सुश्री रशमी जैन, मुदस्सर खान, मोहसीन शेख उपस्थित थे।