नगर निगम की लापरवाही से दो मासूम बच्चे नाले में गिरे

देवास टाइम्स। नगर निगम के कार्य सब जानते हैं जो कि कभी समय पर पूरे नहीं होते है। वहां के अधिकारी कर्मचारी हमेशा देर सबेर काम करते हैं। उसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।

आज सुबह कबिट नगर वार्ड क्रमांक 22 के नाले में दो बच्चों को रोड किनारे सायकल चलाते हुए गिरना ओर गिरने से उन्हें गहरी चोट भी आई। यह इस बात की सत्यता है कि नगर निगम अपने कार्य समय पर पूर्ण नहीं करते है। कबिट नगर के नाले को कुछ दिन पूर्व खोला गया था ताकि उसकी साफ सफाई हो सके, लेकिन उसे वापस बन्द नहीं किया गया था। जो कि निगम कर्मी की लापरवाही है।
रहवासी का कहना है कि हमने इसकी सूचना नगर निगम को भी दी थी। लेकिन उन्होंने उसे बन्द नहीं किया।

देवास शहर में ऐसे कितने ही कार्य है, जहाँ नाले, चेंबर खुले पड़े हैं। इस विषय पर हमारी बात नगर निगम अधिकारी आरएस केलकर से हुई। उन्होंने स्वीकार किया कि सफाई के दौरान नाले को खोला गया था। लेकिन उसे समय पर बन्द नहीं किया गया था। इसलिए बच्चे रोड के किनारे साइकिल चला रहे थे और वह गिर गए। उसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा

Post Author: Vijendra Upadhyay