देवास/ सेंट्रल इंडिया एकेडमी की राइफल शूटिंग खिलाडी युक्ति झाला, सृष्टि चौहान एवं वंशिता गजेश्वर ने वी राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया । उक्त प्रतियोगिता का राइफल इवेंट म.प्र. शूटिंग एकेडमी, गोरेगाँव, भोपाल की शूटिंग रेंज में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में पुरे देशभर से अनुमानित 3500 शूटरों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करते हुए सेंट्रल इंडिया एकेडमी की शूटर सृष्टि चौहान ने नेशनल सिलेक्शन ट्रायल 1 एवं 2 हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया। इसी प्रकार संस्था की शूटर युक्ति झाला ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं एवं उनके शूटिंग कोच जीवन डे को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Related Posts '
28 APR
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प; युवाओं ने ली सेवा की शपथ
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र...
28 APR
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना दिवस
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना...
27 APR
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान ठहराने पर कार्रवाई
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान...
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...

