भारत स्काउट गाइड जिला संघ देवास द्वारा विश्व एड्स दिवस मनाया

भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश जिला संघ देवास के सचिव हेमेन्द्र निगम ने बताया कि विश्व एड्स दिवस  (1 दिसम्बर ) के अवसर पर जिला स्काउट एवं गाइड संघ द्वारा जिला कमिश्नर स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल खुशाल एवं जिला मुख्य आयुक्त विष्णुप्रसाद वर्मा के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मनाया गया। इसके पूर्व समस्त उपस्थित कर्मचारियों एवं स्काउटर द्वारा शपथ ली गई एवं विश्व एड्स दिवस के रिबन भी लगाये गए एवं नारे लगाए  असमानताओं को समाप्त करे,  एड्स को समाप्त करे। एच आई वी-एड्स हो या कोविड 19 कोई भी सुरक्षित नहीं। जब तक सभी सुरक्षित नहीं..      

इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार मिश्रा जिला काउंसलर,सुभाष तिवारी ब्लॉक सहसचिव, जसवंत सिंह चावड़ा मनोज पटेल जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं एम. डी. बैरागी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Post Author: Vijendra Upadhyay