देवास। जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की स्मृति में आयोजित 34 वी सब जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में देवास के बालकों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देवास की ओर से कप्तान गौरव राठौर, मनन श्रीवास्तव, मित्रेस दायमा, कृष्णा चौधरी, तनय द्विवेदी, समीर चौहान, देव चौधरी, सौरभ चौहान, लक्ष, शिखर शेख आदि ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इनके कोच अर्चित मिश्रा एवं मैनेजर रागिनी चौहान थे।
खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर प्रगति क्लब के संचालक अनिल श्रीवास्तव, देवास जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज राजानी, खेल युवा कल्याण अधिकारी हेमंत सुबीर, जीडीसी कॉलेज की स्पोर्ट्स ऑफिसर बघेल मैडम आदि ने उपस्थित होकर खिलाडिय़ों को बधाई प्रेषित की।

