- नाबलिग युवती के साथ पकड़ाया मुस्लिम युवक, दुष्कर्म व पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज
देवास/ वर्तमान समय में लड़के लड़कियों का मिलना जुलना, घूमना फिरना सामान्य सी बात हो गयी है, जिसमे आपसी प्रेम होना भी स्वाभाविक है। प्रेम करना गलत नहीं, अगर वह सच्चा हो और उम्र भर निभाया जाये। लेकिन आज के बदलते परिवेश में धोखा देना आम बात हो गयी है। लव जिहाद भी उसका एक रूप ही है, लव जिहाद के नाम पर देश ही नहीं अब देवास का नाम भी आने लगा है। जिसमे अधिकतर लड़कियों का आरोप यही रहता है की युवक ने नाम छुपा कर हमसे प्रेमकर गलत काम किया है।
कल सोमवार एक और मामला औद्योगिक क्षेत्र थाने में आया। जिसमे मुस्लिम युवक ने मिश्रीलाल नगर के पीछे रहने वाली नाबलिग लड़की को हिन्दू नाम बता कर प्रेम जाल में फसाया और बाद में उसका शारीरिक शोषण किया। समाजजनो ने उसे कैलादेवी मंदिर चौराहे पर स्थित कैफे पर धरदबोचा। बाद में उसे औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को सौप दिया गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, पास्को एक्ट व एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।

