देवास। स्व. तुकोजीराव पवार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय देवास की संगठन व्यवस्था में 8 दिसम्बर को संभाग स्तरीय टेबल टेनिस पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय एल.एन.बी. क्लब देवास में किया गया। संभाग स्तरीय टेबल टेनिस पुरूष प्रतियोगिता का प्रारंभ माँ सरस्वी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन प्राचार्य एस.के.पी. कॉलेज डॉ. एस.एल.वरे एवं विज्ञान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एन.के.श्रीवास्तव के विशेष आतिथ्य में किया गया। संभाग स्तरीय टेबल टेनिस पुरूष प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस.एल.वरे ने उज्जैन संभाग के विभिन्न जिलों से आयेे छात्र-छात्रा प्रतिभागियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जो अपने अपने महाविद्यालय से आये है वे अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन खेल भावनाओं के साथ करें। डॉ. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से कहा कि जिला स्तर पर चयनित होकर आये खिलाडी खेल भावना से खेले और अपने माता पिता का नाम रोशन करें। अतिथियों ने सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। विजयसिंह रावत क्रीड़ा अधिकारी ने प्रतियोगिता की रूप रेखा प्रस्तुत कर खिलाडियों का मार्र्गदर्शन किया। संभाग स्तर पर 5 जिलों की टीम केे 15 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। विजेता छात्र दल में उज्जैन के खिलाडी अथर्व, योगेश, हर्षित रहे। उपविजेता रतलाम के खिलाडी वासुदेव हार्दिक रितिक रहे।
इस अवसर पर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता चयन समिति सदस्य संग्रामसिंह साठै, सतीश मेहता, डॉ. प्रमोद वर्मा,संदीप रावत, सचिन वाजपेयी, निर्णायक मंडल के संग्रामसिंह साठे, टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजन के कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजयसिंह बरोनिया ने किया। इस अवसर पर डॉ. के.के. साधव, डॉ. ममता शाक्य, प्रो. प्रमोद पलाश्या, प्रो.प्रीति मालवीय, प्रो. नाजनीत पठान, प्रो. नूर बी खान, प्रो. अमित द्विवेदी, जैद अहमद, दीपक गुप्ता, नितिन यादव, बाबूलाल पटेल आदि उपस्थित रहे। अजय मराठा, पुरूष दल के टीम मैनेजर के रूप में उपस्थित थे। आभार क्रीड़ा अधिकारी विजयसिंह रावत ने माना।

