प्रेमनगर पार्ट2 के कृतज्ञ रहवासियों ने देश के प्रथम CDS स्व.श्री बिपिन रावत उनकी पत्नी एवम उनके साथ शहीद हुए 11 सैनिकों को भवपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजेन्द्रसिंह देवड़ा एवम श्रीमती रेशु गुप्ता द्वारा बिपिन रावत का संक्षिप्त जीवन परिचय दिया गया। भूतपूर्व सैनिक ईश्वरलाल सूर्यवंशी, सुनील पथरोड़ एवं श्रीमती कीर्ति भट्ट द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप अपने विचार व्यक्त किये गए।
महिला, पुरुष एवम बच्चों द्वारा दो मिनट मौन रखकर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई।

