पूछता है देवास – मोती बंगला मेन रोड़ पर निर्माणाधीन गेट का काम कब होंगा पूर्ण?

  • मैजिक और भीड़ भाड़ से व्यापारी, रहवासी है परेशान
  • तकनीक रूप से कार्य पूर्ण होने में लगेगा का समय – जाधव

देवास/ मोती बंगला मेन रोड कहां जाए तो यह शहर का हृदय स्थल है, जहां पर तमाम प्रकार के व्यापार-व्यवसाय के साथ- साथ अस्पताल, धार्मिक स्थल भी मौजूद है। यही नहीं यहां पर नजदीकी कलेक्टर, एसडीम, रजिस्ट्रार कार्यालय भी मौजूद है। इन कार्यालयो से संबंधित कार्य करने वाले नोटरी वकील, सर्विस प्रोवाइडर और स्टाम्प विक्रेता, फोटोकॉपी स्टेशनरी भी है। जिसके कारण यह इलाका भीड़ भाड़ वाला इलाका हो गया है। वही मैजिक वालो ने यहां अपना अड्डा अलग बना रखा है। जिस कारण आम दिनों में भी सभी परेशान रहते है।
ऐसे में यहां गेट के निर्माणकार्य के कारण मेंन रोड़ बंद कर रखा है। जिस कारण व्यापारी, रहवासी एवं आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसे लेकर मोती बंगला के व्यापरियों ने नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान से 23 नवंबर 2021 को भी मांग कि थी। सभी चाहते है की गेट के निर्माण को जल्द खत्म कर मोती बंगला के व्यस्तम मार्ग को आमजन हेतु खोला जाए।

इस विषय पर हमारी बात नगर निगम इंजीनियर विजय जाधव से हुई उनका कहना है की तकनीकी रूप से कार्य पूर्ण होने में समय लगेगा। जल्दबाजी में कोई घटना हो गई तो कौन होगा जिम्मेदार, स्लेब डलने के बाद 28 दिन उसे नहीं खोला जा सकता है। गेट का स्लेब 28 नवंबर को डाला गया है जिसे खोलने में अभी समय बाकि है।

Post Author: Vijendra Upadhyay