देवास/अपनी मिलनसारिता व सहज स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने शाजापुर दौरे के दौरान आर्मी से रिटायर होकर अपने गांव लौट रहें दो जवानों का स्वागत कर उनका स्वागत वाहन भी देवास बायपास से टोंककला तक चलाकर जवानों का सम्मान किया।
दरअसल सांसद सोलंकी आज देवास से शाजापुर की और जा रहें थे, तभी उन्हें रास्ते में ग्राम सिया के पास रिटायर्ड होकर अपने गांव लौट रहें आर्मी जवान पवन कुमार व पपलेश कुमार का स्वागत काफिला जाते हुए दिखाई दिया। तभी सांसद ने रुककर दोनों जवानों का स्वागत किया और यहीं नहीं उनके स्वागत में चल रहीं जीप को उन्होंने करीब 20 किलोमीटर तक चलाया भी।
यह दोनों जवान देवास जिले के ग्राम देवली के रहने वाले हैं। आर्मी में सेवा देने के बाद अपने घर लौट रहें पवन कुमार व पपलेश कुमार को उनके परिवार व ग्रामीण रेलवे स्टेशन गाजे – बाजे के साथ लेने पहुँचे थे। गांव लौटते वक्त सांसद ने यह स्वागत काफिला देखा और उन्होंने दोनों जवानों का स्वागत कर उनके वाहन को चलाया भी।

