देवास। 30 दिसम्बर 2021 से 1 जनवरी 2022 को आनंद नगर पुरुलिया में सम्पन्न हुए आनंदमार्ग का विश्वव्यापी धर्म महा सम्मेलन में भारत ही नहीं विश्वभर के अनेक साधक/साधिकाएं आध्यात्मिक लाभ लेने यहां आए। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के आचार्य ह्रदयेश ब्रह्मचारी, दयेश ब्रह्मचारी ने बताया कि पुरूलिया जिले में आनंदमार्ग के गुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी जिन्हें सभी प्यार से बाबा कहते हैं। बाबा को जयपुर(पश्चिम बंगाल) राजघराने द्वारा इस स्थान को दान में दिया था। आदिकाल यह भूमि अनेक ऋषिमुनियों की तपोस्थली रही है। दिसम्बर 1966 में गुरु भवन का निर्माण किया गया। बाबा यहां 1965 से 1990 तक कुल 14 धर्म महा चक्र किये हैं। यहां पर संस्था द्वारा कई प्रकार के जनहितैषी कार्य जरूरतमंदो भोजन, वस्त्र, स्वास्थ्य चिकित्सा नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। उक्त कार्यक्रम में डी एस देवास आचार्य शान्तव्रतानंद अवधूत, डॉ अशोक शर्मा, पूर्व जेलर पी एल लबाना, अशोक वर्मा, बालकृष्ण माहेश्वरी,हरीश भाटिया सहित अन्य मार्गीगणो आध्यात्मिक धर्म महा सम्मेलन का लाभ लिया।उक्त जानकारी भुक्ति प्रधान देवास दीपसिंह तंवर एवं हेमेन्द्र निगम ने दी।

