प्लास्टिक की बोतलों से ईट बनाने हेतु कार्यशाला का आयोजन
देवास। इनरव्हील क्लब देवास द्वारा विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता लानें के लिये प्लास्टिक की बोतलों से ईंट बनाने का प्रशिक्षण देनें हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने बडे ही उत्साह एवं उमंग के साथ प्लास्टिक की बोतलों में पॉलिथिन की थैलियां भरकर ईंटो का निर्माण किया। बोतलों पर अखबारी कागज लपेटकर उनपर सीमेंट के घोल का लेप चढाया गया। इस तरह से पक्की ईटों का निर्माण किया गया। इस कार्यशाला से 150 छात्र लाभान्वित हुए। विद्यार्थियों को प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता का व्याख्यान किंडर हायर सेकंडरी स्कूल देवास के संचालक हेमंत वर्मा ने विद्यार्थियों को कपडा या जूट की थैलियों का प्रयोग करने के लिये संकल्पित किया तथा अपने पालकों को भी इस हेतु प्रेरित करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब देवास की अध्यक्ष मीना वर्मा, सचिव नीलू सक्सेना,किंडर हायर सेकंडरी स्कूल की प्राचार्य रोटेरियन सौ.राधिका इंगले, सीमा पांचाल तथा उषा धोटे उपस्थित थीं। श्रीमती इंगले ने उत्साही बच्चों को बिस्किट के पॅकेटस् वितरित किए। आभार प्रदर्शन नीलू सक्सेना द्वारा किया गया।

