देवास/ नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर के द्वारा अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने वाले व्यवसाईयो पर निगम की टीम के साथ पंचनामा व चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत तहसील चौराह पर स्थित श्रीकृष्णा मिल्क र्पाइंट से लगभग 40 किलो अमानक पॉलिथीन जप्त की जाकर पंचनामा बनाया गया। इसके पश्चात टीम द्वारा तहसील चौराहा से नावेल्टी चौराहा तथा सैफी मार्ग पर विभिन्न व्यवसाईयो से सर्च अभियान के तहत लगभग 20 किलो अमानक पॉलिथीन जप्त की जाकर निगम स्वास्थ्य निरीक्षक भूषण पवार, हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिह ठाकुर, ओमप्रकाश पथरोड के द्वारा रूपये 4 हजार 6 सौ 50 की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही मक्सी रोड पर बिना लायसेंस दवाई विक्रेता पर भी स्वास्थ्य निरीक्षक श्री पथरोड द्वारा रूपये 1500 की चालानी कार्यवाही की गई। आयुक्त ने शहर के व्यसाईयो से अपील की है कि वे अमानक पॉलिथीन का उपयोग नही करें तथा कपडे व जूट से बनी थेली का उपयोग करे एवं आने वाले ग्राहको को भी कपडे की थेली लाने हेतु प्रेरित करें।
Related Posts '
27 APR
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान ठहराने पर कार्रवाई
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान...
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...

