देवास। अग्रवाल समाज के चुनाव अग्रवाल धर्मशाला नयापुरा पर सहर्ष संपन्न हुए। समाज सदस्यों ने उत्साह के साथ चुनाव में भाग लेकर 100 प्रतिशत मतदान किया। चुनाव में 147 मत प्राप्त कर सोहनलाल अग्रवाल अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। कार्यकारिणी हेतु 10 पदों के लिए हुए चुनाव में गोविंद गोयल, ताराचंद सिंघल गुरू, कैलाश अग्रवाल (हरदा), शरद अग्र्रवाल, विजय कुमार गोयल, नरेन्द्र अग्रवाल (नंदूभैया), भगवान गोयल, हुकमचंद अग्रवाल (निपानिया), ओमप्रकाश बंसल, जगदीश गर्ग विजय घोषित किए गए।
चुनावी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ महेन्द्र उपाध्याय, सतीश गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा संपन्न कराई गई। सोहनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम की कार्यप्रणाली एवं कम समय में किए गए कार्यो को देखते हुए अपना सहयोग प्रदान कर मतदान किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष सोहनलाल अग्रवाल एवं नव निर्वाचित टीम ने संपूर्ण समाज का धन्यवाद करते हुए सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी समाज सचिव विजय गोयल ने दी।

