देवास। शहर की प्रथम धुनी रानीबाग सद्गुरू योगेन्द्र श्रीमंत शीलनाथ धुनी पर चार दिवसीय कार्यक्रम उज्जैन रोड़, शीलनाथ धुनी रानीबाग, डिपो के पीछे पं. कपिल शास्त्री के आचार्यत्व में चल रहा है। द्वितीय दिवस गुरूवार को प्रात: पंचाग पूजन, मण्डप प्रवेश तथा मध्यान के बाद भी तीर्थ देवताओं का आव्हाण स्थापन, पूजन तथा प्रतिमा का जलाधिवास किया गया। आकाश चौकसे ने बताया कि धुनी के भक्त ओमप्रकाश एवं रामप्रसाद मालवीय का परिवार उक्त आयोजन में तन-मन-धन से लगा हुआ है। यह प्राचीन प्रथम धुनी शीलनाथ जी देवास आगमन पर सन 1901 में बलवंत बापू जी बिडवाई ने अपने बाग में ठहरवाया था। स्व. मनोहर लाल जी का परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी सेवा में रत है। तृतीय दिवस 21 जनवरी को सूर्यदेव पूजन, अग्रि स्थापना, हवन तथा अन्नाधिभाग, चतुर्थ दिवस 22 जनवरी को देव स्नान, नाद प्रतिष्ठा, पूर्णाहूति, महाआरती के साथ प्रसादी वितरण दोपहर 12 बजे से होगा। समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।
Related Posts '
27 APR
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान ठहराने पर कार्रवाई
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान...
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...

