देवास के टेबल कैलेंडर का हुआ विमोचन

  • योग के विषय पर हुआ कैलेंडर का प्रकाशन

देवास / देवास की माँ चामुंडा एडवरटाइजिंग  एजेंसी कई वर्षो से देवास शहर के लिए टेबल कैलेंडर प्रकाशित कर रही है। जिसमें वह हर वर्ष नए रचनात्मक तरीके  उपयोग  करती है। एजेंसी  हमेशा नए- नए विषय पर फोटोग्राफी कर कैलेंडर तैयार करती है। विगत वर्षो में  एजेंसी के द्वारा तैयार किये फोटोग्राफ विदेशो में एग्जीबिशन, फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित हो चुके है। इस वर्ष एजेंसी ने योग के विषय पर कैलेंडर को प्रकाशित किया।


एजेंसी द्वारा इस वर्ष के कैलेंडर को माँ चामुंडा, माँ तुलजा भवानी को समर्पित किया गया है। साथ ही माता टेकरी पर सुबह नियमित रूप से आने वाले टेकरी ग्रुप के सदस्यों ने कैलेंडर का विमोचन किया। एजेंसी ने कैलेंडर में सहयोग प्रदान करने वाले अमलतास अस्पताल, भोमियाजी ग्रुप, सीजी टुटोरियल्स, डोडिया टीवीएस, जुनेजा इलेक्ट्रॉनिक्स, चेक इन,  गैलेक्सी फर्नीचर, गुप्ता  एडवोक्टेस, कास्टएनएक्स, प्रोजेक्शन, प्रथमेश्वर,  जितेंद्र  जायसवाल  का विशेष आभार मना है। 

Post Author: Vijendra Upadhyay