देवास। संस्था युवा देवास दर्शन शिक्षण एवं सामाजिक कल्याण समिति ने अपना 7 वां स्थापना दिवस बुधवार को सादगीपूर्ण कार्यक्रम में मनाया। हमेशा जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान के लिए समर्पित संस्था सदस्यों ने बुधवार को भी जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। संस्था संयोजक जितेंद्र पटेल नितिन ने बताया कि संस्था के माध्यम से समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को रक्तदान करने के साथ ही रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाता रहा है। इस वर्ष स्थापना दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचकर संस्था के सदस्य ब्रजपालसिंह राठौर, निखिलेश प्रजापति, नीलेश चौहान, प्रदीप कुमावत ने रक्तदान किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष पटेल सहित ब्लड बैंक इंचार्ज अनूपसिंह डाबी, गायत्री पेमाल आदि उपस्थित थे।
Related Posts '
27 APR
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान ठहराने पर कार्रवाई
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान...
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...

