देवास। जिला कबड्ड़ी संघ सचिव अनवर खान ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्र में विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य देवास विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार एवं देवास जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्रीमंत विक्रमसिंह पवार के मार्गदर्शन में देवास जिला कबड्डी संघ एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 27 मार्च को श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम भोपाल रोड़ पर देवास विधायक कप कबड्डी ( बालक/ बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देवास विधानसभा क्षेत्र के बालक/बालिका खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। प्रत्येक टीम को अपना पंजीयन ऑफ लाईन प्रक्रिया द्वारा ही करना होगा। टीमे संदीप जाधव 9977297676 से संपर्क कर अपनी टीम का पंजीयन 23 मार्च शाम 5 बजे तक करवाये। निर्धारित तिथि के बाद टीमो का पंजीयन नहीं किया जावेगा। खिलाडिय़ो को अपना आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाणपत्र की मूल प्रति के साथ प्रतियोगिता में उपस्थित होना होगा। इनके अभाव में खिलाडिय़ों को प्रवेश नहीं दिया जावेगा उसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व खिलाड़ी का होगा।
Related Posts '
27 APR
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान ठहराने पर कार्रवाई
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान...
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...

