डॉ. वालिम्बे की हिन्दी पुस्तक चिकित्सा व्यवसाय का अनावरण कार्यक्रम सम्पन्न

देवास। डॉ. योगेश वालिम्बे की अंग्रेजी में लिखित पुस्तक मेडीकल प्रोफेशन का हिन्दी अनुवाद चिकित्सा व्यवसाय का अनावरण कार्यक्रम विगत दिनों वरिष्ठ नागरिक संस्था सभाग्रह में डॉ. डीपी श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया एवं अध्यक्षता डॉ. मनोहर भाले ने की। विशेष अतिथि रेडक्रास सोसायटी सचिव डॉ. केके धूत एवं प्रेसक्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर थे। डॉ. वालिम्बे ने बताया कि इस पुस्तक में उन्होंने अपने पचास वर्ष 1970 से 2020 का चिकित्सा व्यवसाय का अनुवाद साझा किया है। चिकित्सा विज्ञान ने इन वर्षो में बहुत प्रगति की है एवं उन्हें एक चिकित्सक होने का गौरव क्यों प्राप्त है उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। चिकित्सकों और मरीजों के संबंध कैसे परिवर्तित हुए एवं उसे कैसे अच्छे बना सकते है इस बारे किताब में दर्शाया गया है। यह पुस्तके पांच अध्याय होकर प्रत्येक अध्याय 1970 से एक-एक दशक दशक का अनुभव 2020 तक लिखा गया है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रेस क्लब संरक्षक अनिलराज सिंह सिकरवार, वरिष्ठ नागरिक संस्था अ ध्यक्ष ओपी पाराशर, भूतपूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश गर्ग एवं आयएमए देवास के सचिव डॉ. संजीव शर्मा उपस्थित थे। उक्त आयोजन में शहर के कई गणमान्यजन, वरिष्ठ चिकित्सक एवं पत्रकारों ने हिस्सा लिया। डॉ. श्रीवास्तव, डॉ. भाले, डॉ. धूत एवं श्री बागलीकर ने भी डॉ. वालिम्बे की पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को संबोंधित किया। अंत में आभार अरविंद त्रिवेदी ने किया। 

Post Author: Vijendra Upadhyay