- एक दिन पूर्व आरोप की लड़ाई, कलश यात्रा में एक साथ हुए शामिल
शुक्रवार को लोहारदा में भाजपा के पदाधिकारियों को मनाने में सफल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल पर अब भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत ने आरोप लगाया था कि जिलाध्यक्ष खंडेलवाल जिले के नहीं बल्कि शहर के नेता ही बनकर रह गए है और वे अब सिर्फ फोटो की राजनीति कर रहे है। दरअसल राजपूत ने यह आरोप भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा शहर में लगाए गए उन होर्डिंग्स पर लगे फोटो को लेकर सवाल उठाए है।
इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल का कहना था कि मेरे लिए सभी जनप्रतिनिधि सम्मानीय है। जिला पंचायत अध्यक्ष का भी उतना ही सम्मान करता हूं, जितना अन्य जनप्रतिनिधियों का। जहां तक होर्डिंग्स पर फोटो लगाने की बात है तो विधायक, सांसद के अलावा मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के फोटो लगाए गए है। मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि राजपूत का फोटो नहीं लगाया जाए।
इसी आमने – सामने की लड़ाई में जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत का आज जयाकिशोरी की कथा के कलश यात्रा में आमना -सामना हुआ। तो दोनो एक साथ हो गए। यहां तक की एक साथ फोटो खींचा कर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल किया।


