सुने मकानों में चोरी करने वाले गिरफ्तार, माता टेकरी पाथवे पर भी करते थे तोड़फोड़

  • चार आरोपी गिरफ्तार,1.5 लाख का मश्रुका जब्त

कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

देवास। शहर में सूने मकानों को अपना शिकार बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। इन चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए इन्हें रोकने के लिए देवास पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास मनजीतसिंह के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उमराव सिंह व टीम द्वारा चार आरोपीयो (पप्पू,बबलू,आसिफ,सुरेश) को पकड़ा गया है।

जिनके द्वारा गजरा गियर्स चौराहे स्थित नमकीन की दुकान का पीछे का गेट तोड़कर घर में रखें पांच कटटे सोयाबीन के,सेव बनाने की मशीन, तोल कांटा, तेल निकालने की मशीन, पानी की मोटर टेक्सिमो कंपनी की,सेव नमकीन की थेलीया सहित लगभग 1.5 लाख का मश्रुका जब्त किया गया है। आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रं 392/2022 धारा 457,380 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर पूछताछ की जा रही है। उक्त आरोपीयो द्वारा माता टेकरी स्थित पाथवे पर भी तोड़फोड़ करना स्वीकार किया है।
आरोपी नशा करने के आदि है जो नशे की लत के कारण चोरी की घटना को अंजाम देते है तथा रात्रि में तोडफोड भी करते है। उक्त आरोपीयो से पांच कटटे सोयाबीन, सेव बनाने की मशीन, तोल कांटा, तेल निकालने की मशीन, पानी की मोटर टेक्सिमो कंपनी , सेव नमकीन की थेलीया सहित लगभग 1.5 लाख का मश्रुका जब्त किया गया है।


उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना कोतवाली उमराव सिंह, उनि पवन यादव, उनि महेन्द्र सिंह, सउनि ईश्वर मण्डलोई, सउनि परवेज खान, मनीष देथलिया ओमप्रकाश जाट, मातादीन, ओमपाल सिकरवार का सराहनीय योगदान रहा।

Post Author: Vijendra Upadhyay