सेन थॉम एकेडमी में बोर्ड कक्षाओं हेतु कार्यशाला का आयोजन

देवास/ भोपाल रोड स्थित सेन थॉम एकेडमी में दिनांक 16 अप्रैल 2022, शनिवार को बोर्ड कक्षाएँ  दसवीं एवं बारहवीं हेतु एक कार्यशाला आयोजित की गई,  यह  कार्यशाला  विख्यात शिक्षाविद जीन थॉमस जॉन द्वारा सम्पन्न हुई।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षाकाल में परीक्षा तनाव कम करनाए मानसिक रूप से स्वस्थ रहना, विषय अभ्यास संबंधी छोटी – छोटी बातें एवं परीक्षा में अपना प्रतिशत बढ़ाने विषयक विषयों पर जानकारी देना था। साथ ही साथ इस कार्यशाला में शिक्षाविदों द्वारा करियर काउंसलिंग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी जानकारी भी साझा की गई। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर परीक्षा संबंधी वार्ताए संशय एवं समाधान किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय निर्देशिका श्रीमती हैंसी थॉमस एवं प्राचार्य ई. के. जोशी  भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षक कुलदीप लाड एवं आभार श्रीमती मैरी रूमल के द्वारा माना गया। 

Post Author: Vijendra Upadhyay