एक्सीडेंट होने पर हुआ विवाद, युवक पर किया जानलेवा हमला

– देर रात सांसद ने अस्पताल जाकर घायल के स्वास्थ्य की जानकारी ली

देवास / घटना गुरुवार देर रात की है घायल सूरज कुरील ने मीडिया को बताया की में और मेरा भाई अपनी वेन से मिश्रीलाल नगर से आ रहे थे, तब ही मैजिक चालक ने आकर टक्कर मार दी. हमारे नुकसान के पैसे मांगे तो उसने कहा की बस स्टेंड चलो वही देता हूँ। हम वहा आये तो उसके 30 – 40 मुस्लिम साथी पहले से वहा से मौजूद थे। जिन्होंने कहा तुझे पैसे नहीं देंगे और गाली गलोच कर मुझ पर चाकू चलाये। साथ ही हम पर जान लेवा हमला किया। वही मेरे पास रखे 30 हजार और सोने की चेन भी चुरा ली। कुछ लोगो ने बिच बचाव कर हमारी जान बचाई।

हलाकि इस विषय पर सिटी कोतवाली टीआई से एमएस परमार से हुई थी उन्होंने बताया की देर इनका झगड़ा एक्सीडेंट के कारण हुआ था। तीन आरोपी शाहरुख़ पिता सतार खा निवासी संजयनगर- रसूलपुर, सोहेल पिता कासिक निवासी चुड़िबाखल, फिरोज पिता शहजाद खान निवासी रघुनाथ पूरा पर विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जमील इसमें आरोपी नहीं है। वही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

देवास सांसद महेंद्र सिंह सोंलकी को जैसे ही इस घटना की जानकरी लगी वह तुरंत अस्पताल जाकर घायल से मिले व सोशल मीडिया पर इस घटना की पोस्ट कर फिर चर्चा में आए।
उन्होंने अपनी पोस्ट में फोटो शेयर करते हुए लिखा कि
“बस स्टैंड पर कंजर मोहल्ले, कसाई गली में एक मात्र हिंदू परिवार, उस परिवार के सूरज कुरील को जमील कुरैशी (बंटी) एवं अन्य कुख्यात एवम् कट्टरपन्थी कसाईयों ने जान से मारने की कोशिश की, रात 12.45 बजे सूचना प्राप्त होने पर तुरंत महात्मा गांधी चिकित्सालय जाकर श्री कुरील जी का हाल-चाल जाना एवं पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए।”

Post Author: Vijendra Upadhyay