देवास/ गुरूवार को हुई बारिश के दौरान नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा ऐसे मतदान केंद्र जहां बारिश के कारण रास्ते में अवरोध हो रहा हो या पोलिंग बूथ तक जाने वाले रास्ते में जलजमाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही हो ऐसे मतदान केंद्रों की सूची तैयार करवाई गई। आयुक्त द्वारा इन मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया निरीक्षण के दौरान निगम के कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, इंदु प्रभा भारती, उपयंत्री दिनेश चौहान, विजय जाधव, पलक श्रीवास्तव, श्याम सुंदर रघुवंशी, चंदन सोनी निरीक्षण के दौरान साथ रहे। वार्ड उपयंत्रियो को इन सभी स्थानों पर मुरम,चूरी डलवाए जाने के निर्देश मौके पर दिए एवं की गई पानी की निकासी की व्यवस्था को भी निगम आयुक्त ने देखा और मतदान दिनांक तक उक्त स्थानो पर सतत मानिटरिंग करने हेतु कहा गया। निगम प्रकाश विभाग उपयंत्री पलक श्रीवास्तव को सभी स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश भी मौके पर आयुक्त द्वारा दिए गये।
Related Posts '
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...
23 APR
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में ‘लैम्प लाइटिंग’ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में 'लैम्प...

