देवास/ कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक चरनजीत सिंह अरोरा एवं श्रीमती अनुराधा अरोरा द्वारा मॉं सरस्वती की पूजा की गई व प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह द्वारा मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर केक काटकर किया गया। इसके पश्चात् छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया।
तत्पश्चात् विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राए भी उपस्थित थे।
इसी कार्यक्रम के तारतम्य में गत वर्ष के कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं का बिदाई समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रतिवर्षानुसार कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ छात्र-छात्राआं के लिये रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
विद्यालय द्वारा विषिष्ट छात्र-छात्राओं को अलग अलग वर्गो में उनकी विशेषताओं के आधार पर कु. प्रियांषी परिहार को मोस्ट कंसिस्टेंट, सौम्य निगम को मोस्ट कर्टियस, राजकुमार सिंह को मोस्ट स्टूडियस, कु. सौम्या मेहता को मोस्ट स्टूडियस, कु. पहल भावसार को मिस. सी.आई.ए., एवं अर्पित भारद्वाज को मिस्टर सी.आई.ए., कु. राघवी मंत्री को मोस्ट क्रियेटिव, व कु. युक्ति झाला एवं निखिल पाटीदार को बेस्ट स्पोटर्स पर्सन के खिताब से नवाजा गया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाए दी एवं सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये ओर अधिक परिश्रम, त्याग एवं बड़ों का सम्मान व अपने देष व माता-पिता के प्रति अपने दायित्वों को निभाने एवं उनके प्रति आदर करने एवं भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन कु. नियति जायसवाल, अनमोल जैन, उर्वषी पटेल एवं प्रियांषु सोनगरा व आभार शिक्षिका श्रीमती रजनी असनानी ने किया।


