विद्यार्थी परिषद व्यक्ति से व्यक्तित्व बनाने की यात्रा है, अभाविप ने मनाया 74 वां स्थापना दिवस

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवास नगर इकाई द्वारा 74वां स्थापना दिवस पर युवा समागम का कार्यक्रम 9 जुलाई को विजयनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कर मनाया। नगर मंत्री राजेश्वर यादव ने बताया कि युवा समागम में मुख्य रूप से मालवा प्रांत मंत्री घनश्याम चौहान, विभाग संयोजक विधान अग्रवाल मंच पर उपस्थित थे। मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद व्यक्ति से व्यक्तित्व बनाने की यात्रा है। यह समय देश के लिए जीने का समय है। विद्यार्थी परिषद अपने 75 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। साथ ही देश के युवाओं को विद्यार्थी परिषद से जोडक़र देश के लिए जीने का आव्हान भी कर रही है। आज के युवाओं को विद्यार्थी परिषद से जुडक़र देश के सर्वांगीण विकास में अपना अहम योगदान देना चाहिए।

Post Author: Vijendra Upadhyay