महापौर प्रत्याक्षियों ने निभाया अपना धर्म भी और कर्म भी

– नगरीय चुनाव में बारिश में भी उत्साह से निकले मतदाता

– गुरु पूर्णिमा पर भी भक्तों ने किए मंदिरो के दर्शन

देवास। आज सुबह से ही एक और मतदान करने की भीड़ उमड़ी वही दूसरी और जागरूक लोगो ने बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। नगरीय चुनाव में 45 वार्डो के मतदान केन्द्रो पर सुबह बारिश होने के बावजूद लोगो ने उत्साह से मतदान किया। कुछ वार्डो में मतदान के दौरान विवाद की स्थिति बनी तो देवास प्रशासन ने वहा जल्द ही समाधान किया। हर वार्ड के मतदान केन्द्रो पर प्रशासन अलर्ट था, जिस कारण कोई बड़ा विवाद पैदा नहीं हुआ। मतदान शुरू होने के पूर्व कांग्रेस महापौर प्रत्याक्षी विनोदनी व्यास रोज की तरह माता टेकरी पहुंच कर दर्शन किये। भाजपा महापौर प्रत्याक्षी गीता दुर्गेश अग्रवाल भी सुबह जल्दी श्री खेड़ापति दर्शन को पहुंची। दोनों ही उम्मीदवारों ने भक्ति के साथ अपने कर्म को निभाया। देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने भी अपने अपने मतदान का उपयोग किया।


वही आज गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पर भक्तो ने भक्ति भी मंदिरो में जाकर दिखाई। सुबह से ही माता टेकरी, दत्त मंदिर, शीलनाथ धूनी समेत सभी मंदिरो में भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी थी। कुछ भक्तो ने सुबह जल्दी अपने मतदान का उपयोग कर मंदिरो में जाकर भक्ति रस में डूबे। माता टेकरी पर सुबह से लेकर शाम तक दर्शन करने वाले की भक्तो का ताता लगा हुआ था। गुरुपूर्णिमा पर माता टेकरी पर दूरदराज से दर्शन करने आये। श्री दत्त पादुका मंदिर श्री क्षेत्र बांगर मे गुरूपूर्णिमा का उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। सुबह 7 बजे 11ब्राह्मणों द्वारा श्री पादुका पर रुद्राभिषेक किया गया। उसके बाद महाआरती की गईं। तथा साबूदाना खिचड़ी के प्रसाद का वितरण दिनभर चलता रहा।

Post Author: Vijendra Upadhyay