पुलिस गिरफ्त में आया शातिर वाहन चोर

पुलिस गिरफ्त में आया शातिर वाहन चोर

नाहर दरवाजा पुलिस की कार्रवाई में चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद

देवास। देवास में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत नाहर दरवाजा पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई और आरोपी की गतिविधियां फुटेज में कैद हो गईं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल सहित कुल चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 28 जनवरी 2026 को फरियादी अशफाक खान पिता युनुस खान उम्र 41 वर्ष निवासी 159 लक्ष्मी बाई मार्ग देवास ने थाना नाहर दरवाजा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25 जनवरी 2026 को उनकी कपड़े की दुकान शालीमार कलेक्शन सुपर मार्केट के सामने से अज्ञात बदमाश उनकी काले रंग की 150 सीसी पल्सर मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक एमपी 37 एमएस 8091 चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 18/26 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी नाहर दरवाजा निरीक्षक अमित सोलंकी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दर्ज मिलीं। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी ध्रुप उर्फ दुर्प चौहान पिता अनिल चौहान उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम कंजर डेरा ओढ थाना सोनकच्छ जिला देवास को गिरफ्तार किया गया।

जप्त मश्रुका

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बजाज पल्सर 150 सीसी नीले रंग की बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल कीमत लगभग 40 हजार रुपये, बजाज पल्सर 150 सीसी काले रंग की मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक एमपी 37 एमएस 8091 कीमत लगभग 45 हजार रुपये, बजाज पल्सर 150 सीसी काले रंग की बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल जिसके इंजन और चेचिस नंबर घिसे हुए हैं कीमत लगभग 40 हजार रुपये तथा हीरो एचएफ डीलक्स लाल रंग की बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल जिसके इंजन और चेचिस नंबर घिसे हुए हैं कीमत लगभग 30 हजार रुपये जप्त की हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नाहर दरवाजा निरीक्षक अमित सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक कमलसिंह झोडीया, प्रधान आरक्षक धर्मराजसिंह चौहान, भगवानसिंह राठौर तथा आरक्षक विकाश पटेल, नवदीप, धर्मेन्द्र और महेश बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।

Post Author: Vijendra Upadhyay