देवास। भारत सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं संचालनालय आयुष म.प्र. शासन के आदेशानुसार तथा संभागीय आयुष अधिकारी उज्जैन के निर्देशानुसार विशाल नि:शुल्क आयुर्वेद, होम्योपैथिक एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन स्थानीय जवाहर चौक में 30 जनवरी को प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। शिविर में समस्त रोगों का परीक्षण एवं उपचार तथा निशुल्क औषधि वितरण किया जाएगा। शिविर में समस्त वातज व्याधियों, कंधे, कमर, घुटनों के दर्द की विशेष चिकित्सा पंचकर्म द्वारा की जावेगी। शिविर में महिला एवं पुरूष आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ ही शासकीय धनवंतरी आयुर्वेद महाविद्यालय उज्जैन के पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ, अर्श (बावासीर), क्षारसूत्र चिकित्सा विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर के नोडल आफिसर डॉ. प्रमोद जैन, संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. प्रदीप कटियार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. ममता जूनवाल ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं।
Related Posts '
09 AUG
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का...
08 AUG
जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी बनी ओवरऑल चैम्पियन, जीते 13 पदक
जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया...
05 AUG
नशे में वाहन चलाने वालों पर देवास पुलिस का कड़ा प्रहार
नशे में वाहन चलाने वालों पर देवास पुलिस का कड़ा...

