देवास उत्तर क्षेत्र के ग्राम आगरोद स्थित, आगरोद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी बहुत धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाई गयी ।

इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों ने कृष्ण, बलराम, सुदामा, राधा, वासुदेव, देवकी, नन्द, यशोदा, मीरा, कंस इत्यादि की वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ लघु नाटिका कृष्ण जन्म के विमोचन के साथ हुआ तत्पश्चात कृष्ण जन्म सम्बन्धित विषयो पर तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, मटकी फोड़, बांसुरी सज्जा, मटकी सज्जा इत्यादि प्रतियोगिताओ का भी आयोजन हुआ, जिसमें विद्यालय के नर्सरी से 12वीं कक्षा के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा विजेता व उपविजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया । छोटे छोटे बाल सखाओ और गोपियों के संग नन्हे कान्हा के नृत्य ने सभी उपस्थित दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया ।
इस अवसर पर श्री कृष्ण के द्वारा किए गए विभिन्न क्रिया कलापो व उनके जीवन प्रबंधन पर भी प्रकाश डाला गया ।
इस कार्यक्रम को स्कूल के टीचर्स और स्टूडेंट्स ने अपने अथक परिश्रम व प्रयासो से सफल बनाया ।

