देवास। जिला वालीबॉल संघ एवं इनरवहील क्लब देवास द्वारा आयोजित वॉलीबॉल जिला स्तरीय प्रतियोगिता द गार्जियन एकेडमी साई विहार कॉलोनी में आयोजित की गई । जिले की तकरीबन 26 टीमों ने भाग लिया। बालक वर्ग में इंपिरियल एकेडमी प्रथम एवं सोनकच्छ टीम द्वितीय रही, वहीं बालिका वर्ग में द गार्जियन हाई स्कूल प्रथम एवं एस्कॉर्ट जूनियर कॉलेज द्वितीय रहा। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से कराने वाले संदीप जाधव जिला वॉलीबॉल संघ कोषाध्यक्ष ने बताया कि द गार्जियन एकेडमी के डायरेक्टर सुरेश चौहान, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष आशा चौहान और इनरव्हील क्लब के सभी सदस्य ने बच्चों से परिचय प्राप्त किया। बच्चों से परिचय के लिए नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान भी आए एवं खिलाडिय़ों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। इनरव्हील द्वारा समापन में खिलाडिय़ों को पुरस्कार में प्रथम स्थान के लिए 3100 की राशि एवं द गार्जियन एकेडमी को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 2001 रुपए की राशि प्रदान की गयी । साथ ही खिलाडिय़ों को मेडल एवं प्रमाण पत्र दिए गए। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष आशा चौहान, सचिव दुर्गा पोरवाल, पूर्व अध्यक्ष पुष्पा शर्मा, सदस्य मनोरमा बर्मन, मीनाक्षी त्रिपाठी, रेखा पांचाल, संगीता शर्मा, सरोज तिवारी आदि उपस्थित रहे । उपस्थितों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
Related Posts '
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...
23 APR
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में ‘लैम्प लाइटिंग’ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में 'लैम्प...

